ट्विशा शर्मा मौत मामला : गिरिबाला को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

भोपाल, नोएडा एजेंसी। पति समर्थ सिंह की हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ाई गई भोपाल, नोएडा एजेंसी। अभिनेत्री

ट्विशा शर्मा मौत मामला : गिरिबाला को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया

भोपाल, नोएडा एजेंसी। अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में शुक्रवार को भोपाल की एक अदालत ने दोनों आरोपियों, उनकी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को पांच-पांच दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरिबाला सिंह और समर्थ को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया और दोनों की 5-5 दिन की रिमांड मांगी। समर्थ सिंह पहले से ही पांच दिन की सीबीआई हिरासत में थे। अब पांच और दिन के लिए उनकी हिरासत बढ़ाई गई है। न्यायमूर्ति शोभना भलावे की अदालत ने सीबीआई की दोनों की हिरासत से संबंधित याचिकाएं मंजूर कर ली।

ट्विशा के परिजनों के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दोनों को दो जून दो बजे तक के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीआई के वकील ने अदालत से कहा कि उन्हें इस मामले में दोनों आरोपियों से विस्तार से पूछताछ की आवश्यकता है और इसके मद्देनजर उन्हें हिरासत में लेना आवश्यक है। इससे पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के एक दिन बाद सीबीआई ने गुरुवार को गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की टीम ने गिरिबाला सिंह को हिरासत में लेने से पहले भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन इलाके में उनके आवास पर पूछताछ की। ट्विशा के पति समर्थ सिंह पहले से ही केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में हैं। उनकी हिरासत पांच और दिन के लिए बढ़ाई गई है। समर्थ पेशे से वकील हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।