Noida News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार बुजुर्ग घायल

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-72 के पास ट्रक की टक्कर से ऑटो में बैठे बुजुर्ग गंभीर रूप से

Noida News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार बुजुर्ग घायल

Noida News: नोएडा। सेक्टर-72 के पास ट्रक की टक्कर से ऑटो में बैठे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित के बेटे ने अज्ञात चालक के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। हादसा छह अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे हुआ। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी सोसाइटी निवासी दिव्य शक्ति शुक्ला ने बताया कि उनके पिता दया शंकर शुक्ला छह अक्तूबर को सुबह खोड़ा से ऑटो में बैठकर जा रहे थे। सेक्टर-72 में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास ऑटो के समानांतर एक ट्रक चल रहा था।

आरोप है कि चालक तेज गति में ट्रक चला रहा था। ट्रक के पिछले हिस्से से ऑटो में जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और बुजुर्ग दया शंकर को गंभीर चोटें आईं। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार बुजुर्ग घायल