टूटी सड़क और अंडरपास में जलभराव से परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बोड़ाकी गांव की मुख्य सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। वहीं गांव के पास स्थि

टूटी सड़क और अंडरपास में जलभराव से परेशानी

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बोड़ाकी गांव की मुख्य सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। वहीं गांव के पास स्थित अंडरपास में जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को गांव के लोग प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन सिंह से मिले। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। अधिकारियों ने तीन से चार दिन के भीतर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है। बता दें कि जुनपत गांव के पास से शुरू होने वाली यह सड़क बोड़ाकी से होते हुए आगे जाकर दादरी जीटी रोड से जुड़ती है।

इस रास्ते से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आना-जाना है। सुबह से लेकर रात तक वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। यह सड़क पिछले काफी समय से टूटी पड़ी है। बारिश होने पर परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। समाजसेवी संजय भाटी का कहना है कि इस सड़क के बनने से बोड़ाकी के साथ आसपास के कई गांवों के लोगों को सुविधा होगी। ओएसडी से मिलने वालों में गोरक्षा दल के दक्ष भाटी, परशुराम, एडवोकेट अजब सिंह भाटी, अनुज भाटी, संदीप भाटी, अजय पाल भाटी, सुनील भाटी आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।