ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडादिल्ली लीग की टीम के लिए ट्रायल 28 को होगा

दिल्ली लीग की टीम के लिए ट्रायल 28 को होगा

नोएडा। लड़कियों की दिल्ली लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अशोका फुटबॉल क्लब की टीम...

दिल्ली लीग की टीम के लिए ट्रायल 28 को होगा
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाSat, 20 Feb 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। लड़कियों की दिल्ली लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अशोका फुटबॉल क्लब की टीम 28 फरवरी को चुनी जाएगी। इसके लिए नोएडा स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में 14 साल से लेकर 25 वर्ष की उम्र की महिला फुटबॉल भाग ले सकेंगी।

चयनित खिलाड़ियों को अशोका फुटबॉल क्लब से दिल्ली लीग में खेलने का मौका मिलेगा। नोएडा स्टेडियम में होने वाले ट्रायल के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और भारतीय महिला टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक अनादि बरुआ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। नौ बजे सुबह से लेकर 11 बजे तक ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। अनादि बरुआ ने बताया कि अप्रैल में महिला फुटबॉल लीग का आयोजन दिल्ली में होगा। इसके लिए टीम का चयन किया जाएगा। प्रतिभावान महिला खिलाड़ी अशोका फुटबॉल क्लब का हिस्सा होंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें