Noida News: नीम और पीपल के पौधे लगाने का संकल्प
Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) की ओर से शुक्रवार को औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 क्षेत्र में सड़क के किनारे पौधरोपण किया गया। इस दौरान नीम और पीपल के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। प्रत्येक पौधे को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया तथा उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संयुक्त संकल्प लिया गया। ग्रेटर नोएडा के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधे रोपित किए। उनके साथ ही एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी अर्चना द्विवेदी, वरिष्ठ प्रबंधक अजीत भाई पटेल आदि ने पौधे लगाए।
संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि अगले तीन माह में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जीवित रखकर वृक्ष बनाने का संकल्प है। आज हमने नीम और पीपल जैसे ऐसे पौधे लगाए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, छाया और स्वस्थ जीवन प्रदान करेंगे। हमारा उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि उनका संरक्षण है।


