Noida News: चैट जीपीटी और गूगल पर सर्च आत्महत्या किया और जान दे दी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने

Noida News: चैट जीपीटी और गूगल पर सर्च आत्महत्या किया और जान दे दी

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने बुधवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ जेईई की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि मानसिक अवसाद में छात्र ने यह कदम उठाया है। उसने आत्महत्या से पहले चैट जीपीटी और गूगल पर भी आत्महत्या को लेकर सर्च किया था। पुलिस के मुताबिक कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में 17 वर्षीय गौरव पटेल अपने परिवार के साथ रहता था। वह एक स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ जेईई की कोचिंग ले रहा था। गौरव ने बुधवार की रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक छात्र पिछले कुछ दिन से मानसिक अवसाद में चल रहा था। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है。

जांच की प्रक्रिया

पुलिस की जांच में पता चला है कि छात्र ने चैट जीपीटी और गूगल पर देशभर में सुसाइड करने वाले लोगों का आंकड़ा सर्च किया था। पुलिस ने छात्र के मोबाइल और लैपटॉप से गूगल और चैट जीपीटी की हिस्ट्री चेक की। जांच के दौरान मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में पता चला कि छात्र ने घटना से पहले चैट जीपीटी और गूगल पर आत्महत्या से जुड़े तरीकों की जानकारी तलाश की थी। वहीं, उसकी डायरी में भी कुछ ऐसे भावुक संदेश और व्यक्तिगत विचार लिखे मिले हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहा था। फिलहाल किसी निश्चित कारण की पुष्टि नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक अवसाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सकेगा।

पढ़ाई पर फोकस रखता था छात्र

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया की छात्रा 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही वह जेईई की तैयारी कर रहा था। वह स्कूल और फिर कोचिंग जाता था। पढ़ाई के अलावा उसका किसी से कोई मतलब नहीं था। सोशल मीडिया पर भी उसका किसी से कोई वास्ता नहीं था। छात्र का मकसद सिर्फ पढ़ाई करना था। बताया जा रहा है कि छात्र पिछले कुछ दिन से मानसिक अवसाद में था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में छात्र की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

मानसिक दबाव में था

पुलिस के अनुसार छात्र मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था और परिवार के साथ कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन और अन्य व्यक्तिगत सामान कीभी जांच शुरू की है। पुलिस परिजनों और छात्र के परिचितों से पूछताछ कर रही है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह किन परिस्थितियों में मानसिक दबाव में था। मोबाइल फोन के डिजिटल डाटा, डायरी में दर्ज टिप्पणियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

अवधारणा से जुड़े प्रश्न

छात्र ने आत्महत्या क्यों की?
छात्र पिछले कुछ दिन से मानसिक अवसाद में था लेकिन आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं मिला है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: चैट जीपीटी और गूगल पर सर्च आत्महत्या किया और जान दे दी