छत से गिरकर मासूम की मौत
रबूपुरा के मोहल्ला आंबेडकर नगर में ढाई वर्षीय शिवम खेलते समय तीन मंजिला मकान की रेलिंग से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसकी माँ खुशबू ने उसे गंभीर हालत में डॉक्टर के पास पहुँचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार में शोक का माहौल है।

रबूपुरा। कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर में छत पर खेल रहा ढाई वर्षीय मासूम तीन मंजिला मकान की रेलिंग से नीचे आ गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। गुरुवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी पंकज की पत्नी खुशबू गुरुवार की दोपहर अपने तीन मंजिला मकान की छत पर कपड़े सुखा रही थी। उनका ढाई वर्षीय बेटा शिवम छत पर ही खेल रहा था। खेल-खेल में शिवम मकान की छत पर लगी रेलिंग पर चढ़ गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तीन मंजिला मकान से नीचे आ गिरा।
शोर होने पर बच्चे की मां खुशबू को हादसे की जानकारी हुई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन गंभीर हालत में घायल बच्चे को स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




