
छत से गिरकर छात्रा की मौत
नोएडा के इलाहाबास गांव में 17 वर्षीय छात्रा आरुषि सोमवार रात संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिर गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरुषि कक्षा नौ...
नोएडा, संवाददाता। फेज-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक फर्रुखाबाद के महमदपुर गढ़िया गांव निवासी संजीव कुमार पिछले कुछ वर्षों से इलाहाबास गांव में जितेंद्र भाटी के घर में किराये पर रहते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। संजीव कुमार मजदूरी करते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी आरुषि कक्षा नौ में पढ़ाई करती थी और गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। परिजनों के मुताबिक आरुषि सोमवार रात तीसरी मंजिल पर थी। अचानक वह सड़क पर आकर गिर गई।

गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


