Noida News: बाथरूम की चौखट से किशोर का शव नग्न अवस्था में लटका मिला
Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट के हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाले

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाले किशोर का शव बुधवार को बाथरूम की चौखट से लटका मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि किशोर ने खुदकुशी की।
पारिवारिक जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चूड़ा सकतपुर पीलीभीत के रहने वाले पातीराम हबीबपुर गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। पातीराम का परिवार मजदूरी करता है। पातीराम ने बताया कि उनके 12 वर्षीय बेटे आयुष का शव बाथरूम की चौखट से नग्न अवस्था में लटका मिला। पिता का आरोप है कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने पैनल के साथ गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
पुलिस का बयान
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि किशोर ने खुदकुशी की। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुमार गुप्ता, एसीपी सेंट्रल नोएडा

