Hindi NewsNcr NewsNoida NewsTragic Car Fire in Noida Claims Life of Painter Businessman
कार में आग लगने से पेंट कारोबारी जिंदा जल मरे

कार में आग लगने से पेंट कारोबारी जिंदा जल मरे

संक्षेप:

नोएडा के सेक्टर-113 में एक दर्दनाक घटना में पेंट कारोबारी राजकुमार सिंघल की कार में आग लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम को हुई, जब वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। कार में आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dec 16, 2025 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र के सोरखा गांव के पास सोमवार शाम दर्दनाक घटना हुई। एफएनजी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक कार में आग लग गई और पेंट कारोबारी की जिंदा जलने से मौत हो गई। कार में पेंट या ज्वलनशील पदार्थ थिनर रखे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली सोसाइटी में राजकुमार सिंघल पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी हैबतपुर 14 एवेन्यू के सामने जांय पेंट्स के नाम से दुकान है। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी कार से दुकान से घर के लिए निकले। शाम करीब सात बजे सोरखा गांव के पास सुनसान जगह पर उनकी कार में आग लग गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लोगों की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कार का शीशा अंदर से बंद था। इसे तोड़कर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक कार चालक कारोबारी का शरीर पूरी तरह जल चुका था। हड्डियां ही दिख रही थीं। कार के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाकर कार की मालकिन से संपर्क किया गया। इसके बाद मृतक की पहचान हो सकी। मृतक की उम्र 46 साल के आसपास है। स्थानीय लोगों ने हादसा होने की भी आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की कर रही। मृतक के परिवार ने अब तक कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है। डीएनए टेस्ट से भी पहचान की तैयारी महिला का दावा है कि कार उसकी है और इसमें उसके पति राजकुमार सवार थे। हालांकि, पुलिस मृतक की पुख्ता पहचान के लिए एहतियातन डीएनए टेस्ट करवाने की भी तैयारी में है। हड्डियों से व्यक्ति की पहचान डीएनए के जरिए की जाती है। खासकर तब, जब शव बुरी तरह जले या खराब हो जाए। हड्डियां और दांत उच्च तापमान पर भी डीएनए को सुरक्षित रखते हैं। जुलाई में खरीदी थी कार: कारोबारी ने पत्नी के नाम पर इसी साल पांच जुलाई को कार खरीदी थी। दंपति का एक बेटा जॉय और बेटी एंजेल है। राजकुमार बीते दो दशक से परिवार के साथ नोएडा में रह रहे थे। कार में आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल सका है। मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर आई जली हुई कार की तस्वीरें भयावह हैं। वह परिवार में इकलौते कमाने वाले व्यक्ति थे। आग लगने का यह हो सकता है कारण: विशेषज्ञ बताते हैं कि पेट्रोल, डीजल, तेल या अन्य तरल पदार्थों का रिसाव गर्म इंजन या निकास प्रणाली के संपर्क में आकर तुरंत आग पकड़ सकता है। ढीले या क्षतिग्रस्त तार, शॉर्ट-सर्किट या खराब वायरिंग से भी चिंगारी निकल सकती है। कई बार लंबी यात्रा या कूलेंट की कमी के कारण इंजन के पुर्जे ज्यादा गरम हो जाने और ट्रांसमिशन फ्लूइड के रिसाव से भी आग लगने की आशंका रहती है। यह सावधानी बरतें -चिंगारी उठते या आग लगते ही तुरंत कार रोकें और इंजन बंद करें। -बोनट खोलने की कोशिश न करें, क्योंकि हवा से आग भड़क सकती है। - नियमित रूप से कार की सर्विसिंग करवाएं। तेल, कूलेंट आदि के रिसाव की जांच करें। -आग लगने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित करें। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं: -25 नवंबर 2023 को सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी के बाहर आग लगने के बाद कार से दो शव मिले। मृतकों में एक इंजीनियर था। -सात साल पहले कासना इलाके में डीपीएस सोसाइटी के पास एक कार में आग लगने से जिंदा जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे।