37वीं मंजिल से गिरकर दो श्रमिकों की मौत
ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा के सेक्टर-152 स्थित एटीएस बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर काम कर

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-152 स्थित एटीएस बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे दो श्रमिकों की गुरुवार की दोपहर 37वीं मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। हादसा सेफ्टी बेल्ट टूटने की वजह से हुआ। पुलिस ने इस मामले में बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एटीएस बिल्डर की सेक्टर-152 स्थित पिक्चरेस्क रिप्राइव परियोजना में निर्माण कार्य चल रहा है। टावर संख्या-23 की 37वीं मंजिल पर गुरुवार को दो श्रमिक शटरिंग लगाने का कार्य कर रहे थे। अचानक सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण दोनों ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मजदूरों की पहचान 24 वर्षीय रईसुल हक निवासी पश्चिम बंगाल और 45 वर्षीय अब्दुल समद निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। फिलहाल दोनों मजदूर यहां कोंडली गांव में किराये के मकान में रहते थे। घटना के बाद निर्माणस्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया, बिल्डर पर केस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिल्डर की साइट पर दो श्रमिकों की मौत का संज्ञान लिया। बताया जा रहा है कि सीएम योगी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा में चूक हुई
बिल्डर की साइट पर काम करने वाले मजदूरों ने हादसे को सुरक्षा में चूक बताया है। बताया जा रहा है कि सेफ्टी बेल्ट कमजोर थी। इसके अलावा सुरक्षा के कोई प्राप्त इंतजाम नहीं थे। मजदूरों को रामभरोसे काम करवाया जाता है। बिल्डर और ठेकेदार लापरवाही बरते। हालांकि, इस हादसे में खुद ठेकेदार के एक भाई की भी मौत हुई। बताया गया है कि घटना के समय ठेकेदार पश्चिम बंगाल गया था।
-कोट--
सेफ्टी बेल्ट टूटने से दो श्रमिकों की मौत हुई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
महत्वपूर्ण प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


