सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से बाइक सवार की मौत

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत अम्बर सोसाइटी में शनिवार की रात करीब साढ़े

सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से बाइक सवार की मौत

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाजार जा रहे बाइक सवार के ऊपर प्लास्टर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोसाइटी के टावर डी में विकास चावला परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में बच्चे, पत्नी, माता-पिता हैं। विकास कंपनी में कार्यरत थे। वह डी टावर से बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। टावर की ऊपरी मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। इससे उनकी बाइक संतुलन खो बैठी और दीवार में जा टकराई।

लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे। घटना में विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद लोग तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि जर्जर प्लास्ट के बारे में कई बार बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे पहले भी ग्रेनो वेस्ट की कई सोसाइटी में प्लास्टर गिरने के कारण लोगों को चोटें लग चुकी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।