कोहरे की वजह से गहरे गड्ढे में भरे पानी में कार गिरने से इंजीनियर की मौत

Jan 17, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-150 स्थित एटीएस ली ग्रैंड सोसाइटी के समीप शुक्रवार की

कोहरे की वजह से गहरे गड्ढे में भरे पानी में कार गिरने से इंजीनियर की मौत

नोएडा के सेक्टर-150 में एटीएस ली ग्रैंड सोसाइटी के समीप हादसा, शिकायत करने के बाद रिफ्लेक्टर और बैरिकेडिंग न लगवाने का आरोप नोएडा, ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-150 में एटीएस ली ग्रैंड सोसाइटी के समीप शुक्रवार की रात कोहरे की वजह से इंजीनियर की कार बिल्डर के खाली पड़े भूखंड में हुए 50 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई। इंजीनियर के पिता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस के मुताबिक सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर 27 वर्षीय युवराज मेहता शुक्रवार की रात करीब 12 बजे कंपनी से अपनी कार में सवार होकर घर लौट रहे थे।

एटीएस ली ग्रैंड सोसाइटी के समीप मोड़ पर उनकी कार कोहरे की वजह से अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। गहरे पानी में डूबने से युवराज की मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। समाचार लिखे जाने तक कार को गड्ढे से निकाला नहीं जा सका था। इंजीनियर के पिता राजकुमार मेहता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। उनका आरोप है कि आसपास की सोसाइटी लोग प्राधिकरण से इस मोड़ पर रिफ्लेक्टर और बैरिकेडिंग लगवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्राधिकरण की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की जान चली गई। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।