ग्रेनो वेस्ट में रोजाना जाम से जूझ रहे स्थानीय लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख मोड़ चौराहे पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। यहां से गुजरने वाले लोग रोजाना वाहनों की लंबी कतारों का सामना कर रहे हैं। रेलवे ओवर ब्रिज बनने से आवागमन आसान हुआ है, लेकिन यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद स्थिति नियंत्रण से बाहर है। स्थानीय निवासियों को पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही है।

ग्रेनो वेस्ट में रोजाना जाम से जूझ रहे स्थानीय लोग

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले लोग रोजाना लगने वाले जाम से जूझ रहे हैं। बिसरख मोड़ चौराहे पर जाम आम हो चुका है। यहां से गुजरने वाले लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जीटी रोड से जोड़ने के लिए बिसरख मोड़ के पास रेलवे ओवर ब्रिज बनाया गया है। इससे गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच आवागमन आसान हुआ है, लेकिन बिसरख मोड़ तिराहे पर दिन भर वाहनों का दबाव रहने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। चौराहे पर दो यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के चलते स्थिति नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।

थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस स्थान पर जीटी रोड तक जाम रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जाम के कारण पैदल सड़क पार करना भी मुश्किल हो गया है। बिसरख रोड पर आरओबी के पास सड़क में गड्ढे भी बने हुए हैं, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।