Hindi NewsNcr NewsNoida NewsTraffic Jam Caused by Multi-Vehicle Collision on Greater Noida Expressway
तीन गाड़ियां भिड़ने से जाम लगा

तीन गाड़ियां भिड़ने से जाम लगा

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम को बख्तवारपुर अंडपास के पास तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई। इससे नोएडा की ओर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। इसके अतिरिक्त, शहर के अन्य हिस्सों में भी जाम की स्थिति बनी रही।

Nov 04, 2025 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक की ओर जाते समय मंगलवार शाम सेक्टर-127 के पास स्थित बख्तवारपुर अंडपास के ऊपर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसके बाद उनमें सवार लोग आपस में झगड़ा करने लगे। इससे नोएडा की ओर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने जाम खुलवाया। एक्सप्रेसवे पर शाम करीब साढ़े छह बजे वाहनों के बीच यह टक्कर हुई। व्यस्त समय होने और एक्सप्रेसवे पर वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण थोड़ी देर में ही नोएडा की ओर लंबा जाम लग गया। करीब तीन से चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जाम लगने की जानकारी यातायात पुलिस को मिली। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर लोगों को समझाया और गाड़ियां आगे की तरफ भिजवाईं। इस बारे में डीसीपी यातायात डॉ प्रवीन रंजन ने बताया कि गाड़ियों की टक्कर की वजह से कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया था। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच यातायात को सामान्य कराया। वहीं शहर के दूसरे हिस्सों में जाम की स्थिति रही। सेक्टर-62 फोर्टिस अस्पताल से लेकर मॉडल टाउन गोलचक्कर तक, पर्थला गोलचक्कर, सेक्टर-68 गढ़ी गोलचक्कर समेत कई जगह लोगों को शाम के समय जाम में फंसना पड़ा। सेक्टर-16ए फिल्म सिटी से सेक्टर-18 की ओर जाते समय भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इसी तरह सेक्टर-3 रजनीगंधा चौराहे से सेक्टर-1 गोलचक्कर की ओर जाने वाले रास्ते पर लोगों को जाम में फंसना पड़ा।