ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाबारिश के कारण जगह-जगह लगा जाम

बारिश के कारण जगह-जगह लगा जाम

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता बारिश के कारण शुक्रवार शाम नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, फिल्म सिटी...

बारिश के कारण जगह-जगह लगा जाम
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाFri, 30 Jul 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

बारिश के कारण शुक्रवार शाम नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, फिल्म सिटी मार्ग, चिल्ला बार्डर, पर्थला गोलचक्कर सहित कई जगह जाम लग गया। इन रास्तों पर एक से दो किलोमीटर लंबा जाम लगा। रात नौ बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।

शहर में शुक्रवार शाम वाहनों का दबाव बढ़ने व बारिश के कारण जाम की समस्या हुई। शाम के समय महामाया फ्लाईओवर के पास दो कारों की टक्कर हो गई। दोनों कारें क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर खड़ी हो गईं। इसी दौरान बारिश आ गई। इससे नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया। करीब आधा घंटे बाद दोनों गाड़ियों को एक तरफ हटाया जा सका। चिल्ला बार्डर पर नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर भी जाम की समस्या रही। पर्थला गोलचक्कर पर सर्विस लेन में ट्रैफिक चलने के कारण जाम की समस्या हुई। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण यहां करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें