ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाडीएनडी पर हादसे के बाद तीन किलोमीटर लंबा जाम

डीएनडी पर हादसे के बाद तीन किलोमीटर लंबा जाम

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता डीएनडी पर बुधवार सुबह सड़क के बीच में कार दुर्घटनाग्रस्त...

डीएनडी पर हादसे के बाद तीन किलोमीटर लंबा जाम
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाWed, 01 Dec 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

डीएनडी पर बुधवार सुबह सड़क के बीच में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे दिल्ली-नोएडा मार्ग पर °तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर तीन घंटे बाद यातायात को सुचारु किया।

सुबह करीब छह बजे डीएनडी टोल के पास मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डीएनडी से दिल्ली जाने वाली सड़क के बीच में कार खड़ी होने से कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया पर सारी स्थिति के बारे में जानकारी बयां की। साथ ही ट्विटर पर नोएडा यातायात पुलिस को टैग किया। सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग चुका था।

बेरिकेडिंग से दिक्कत

पुलिस ने यातायात को सामान्य करने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को रास्ते से हटाया। इसके अलावा कुछ लोगों ने जाम लगने का कारण डीएनडी पर लगे बेरिकेड को भी बताया। पुलिस ने डीएनडी पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद यातायात को डायवर्ट कर चिल्ला बॉर्डर की ओर संचालित कर दिया। पुलिस के प्रयास से करीब तीन घंटे बाद डीएनडी पर यातायात सामान्य हो सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें