ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडायमुना एक्सप्रेस वे पर तीन घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर तीन घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार ट्रक से टकराई, तीन घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर तीन घायल
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाWed, 21 Mar 2018 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की रात झपकी आने पर एक कार जेवर टोल प्लाजा के समीप ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए। गांव सोनवर्षा जिला इलाहाबाद निवासी अशोक कुमार पुत्र शिवनारायण (32) पत्नी उमा सिंह (30) के साथ रिश्तेदारी से मंगलवार रात गुरुग्राम से नोएडा आगरा यमुना एक्सप्रेस वे से इलाहाबाद लौट रहे थे। जेवर टोल प्लाजा पार करते ही अचानक कार चालक आशीष सिंह को झपकी आ गई। इससे कार आगे चल रहे ट्रक में कार जा घुसी। इसमें दंपति और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने चालक आशीष सिंह की गंभीरता को देखते हुए रेफर कर दिया, जबकि दंपति को चिकित्सकों ने बुधवार की सुबह छुट्टी दे दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें