Noida News: सोशल मीडिया के जरिये महिला चिकित्सक को धमकी दी
Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज । सोशल मीडिया के जरिये अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला चिकित्सक को कुछ समय

Noida News: नोएडा, संवाददाता। सोशल मीडिया के जरिये अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला चिकित्सक को कुछ समय से धमकी दी जा रही हैं। पीड़िता ने उन धमकियों को नजरअंदाज किया तो अज्ञात व्यक्ति ने घर से बाहर निकलते समय पीछा किया। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से चिकित्सक हैं। वह सोशल मीडिया भी सक्रिय रहती हैं। एक जनवरी 2025 को उनके व्हाट्सऐप पर अज्ञात व्यक्ति ने आपत्तिजनक मैसेज भेजे। विरोध किया तो आरोपी ने उनके फोटो से छेड़छाड़ करके उसे अश्लील रूप देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
कुछ समय तक उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों और वीडियो-फोटो भेजने वालों को नजरअंदाज किया। जब उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणियों और वीडियो-फोटो भेजने का विरोध किया तो धमकी मिली। यह नहीं, उन्हें महसूस हुआ कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका पीछा किया जा रहा है। यह घटना पांच जुलाई 2026 तक रुक-रुककर जारी रही। इसके चलते वह और उनका परिवार भयभीत है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की सोशल मीडिया से साक्ष्य लेकर जांच की जा रही है। जिस मोबाइल नंबर से आरोपी द्वारा मैसेज भेजे गए, उसको ट्रैक किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


