ओखला पक्षी विहार प्रवासी पक्षियों से गुलजार

Dec 15, 2025 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ओखला पक्षी विहार में अब तक लगभग सात हजार प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं, जिनमें नार्दन शेवलर, कॉमन कूट और ब्लैक हेडेड आईबिस शामिल हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर अंत तक और पक्षियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ठंड बढ़ने के साथ पक्षी विहार के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।

ओखला पक्षी विहार प्रवासी पक्षियों से गुलजार

नार्दन शेवलर, कॉमन कूट और ब्लैक हेडेड सहित सात हजार प्रवासी पक्षी पहुंचे, विभाग के अनुसार अभी इनकी संख्या और बढ़ेगी नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। तापमान में गिरावट के साथ ही ओखला पक्षी विहार प्रवासी पक्षियों से गुलजार हो गया। यहां नार्दन शेवलर, कॉमन कूट, ब्लैक हेडेड आईबिस समेत कई प्रजातियों के पक्षियों ने दस्तक दी है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिसंबर अंत तक और जनवरी में पक्षियों की संख्या और अधिक बढ़ेगी। फॉरेस्ट रेंजर अमित गुप्ता ने बताया कि लगभग सात हजार प्रवासी पक्षी ओखला पक्षी विहार में पहुंचे हैं। इनमें नॉर्दन शेवलर, कॉमन कूट, ब्लैक हेडेड आईबिस, कोरमोरेंट, कॉमन टील और ग्रेलेग गूज शामिल हैं।

ग्रेटर फ्लैमिंगों अभी पक्षी विहार में नहीं दिखा है। संभव है कि आने वाले समय में यह पक्षी भी यहां पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इन पक्षियों को झील में विचरण करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए जलकुंभी की सफाई की गई है। बांस के चबूतरे बनाए गए हैं, ताकि पक्षी आराम से बैठ सकें। प्रकृति प्रेमी दूर-दूर से इन खास पक्षियों को देखने और उनके नजारों का लुत्फ उठाने आते हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर नवंबर से शुरू होकर मार्च तक, जब ठंड बढ़ती है, तब ये पक्षी यहां आते हैं और फिर वापस अपने ठंडे इलाकों में लौट जाते हैं। ज्यादातर पक्षी तिब्बत, यूरोप, साइबेरिया, कनाडा और मध्य एशिया के ठंडे क्षेत्रों से आते हैं। --------- ठंड बढ़ने पर समय में बदलाव ठंड बढ़ने के साथ ही ओखला पक्षी विहार के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। वन विभाग के अनुसार पक्षी विहार खुलने का समय सुबह 7.30 बजे और बंद होने का वक्त शाम पांच बजे कर दिया गया है। अप्रैल तक यह समय लागू रहेगा। मई में गर्मियों का समय लागू कर दिया जाएगा। गर्मियों में ओखला पक्षी विहार सुबह सात बजे और बंद होने का वक्त शाम 5.30 बजे होता है। -------- तीन ई-कार्ट चलाए जा रहे अमित गुप्ता ने कहा कि ओखला पक्षी विहार में छह ई कार्ट हैं। इनमें लोगों की संख्या के अनुसार इन्हें चलाया जाता है। इन दिनों दो से तीन ई कार्ट चलाए जा रहे हैं। इनका एक तरफ का किराया 20 रुपये और दोनों तरफ का किराया 30 रुपये है। दो ई कार्ट सूरजपुर वेटलैंड भेजे गए हैं। -------- इन प्रजातियों को देखने का मौका ओखला पक्षी विहार में देशी और प्रवासी पक्षियों की बड़ी संख्या में प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इनमें ग्रेटर फ्लैमिंगो, पेलिकन, सारस, बगुले, बत्तख, किंगफिशर, और दुर्लभ प्रजातियां जैसे ब्लैक-बेलिड टर्न और काली गर्दन वाला सारस आदि शामिल हैं। हालांकि काफी समय से यहां दुलर्भ पक्षी देखने को नहीं मिल रहे हैं। पक्षियों के अलावा यहां नीलगाय, नेवला, और कुछ सरीसृप और उभयचर भी पाए जाते हैं, हालांकि पक्षी यहां का मुख्य आकर्षण हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।