सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी
ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट में चोरों ने सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी कर लिया। पीड़ित फलांशु अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 75 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले फलांशु अग्रवाल ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह 8 जून को किसी काम से अपनी कार में सवार होकर गौर सिटी मॉल आए थे। उन्होंने अपनी कार सर्विस रोड पर सड़क किनारे खड़ी की थी कुछ देर बाद वह वापस आए तो देखा कि कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था।
पीछे की सीट पर रखा बैग गायब था, जिसमें उनका लैपटॉप व चार्जर रखा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत तुरंत पुलिस की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। चोरों का पता लगाकर लैपटॉप बरामद किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


