Noida News: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के निर्माणाधीन मकान में चोरी
Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर-36 स्थित एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) के निर्माणाधीन मकान में गुरुवार रात

Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-36 स्थित एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) के निर्माणाधीन मकान में गुरुवार रात चोरी हो गई। ऑटो में सवार होकर आए बदमाश लोहे का सामान चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटर नोएडा निवासी एडीजे ईश्वर नागर सेक्टर-36 में अपना एक मकान बनवा रहे हैं। मकान का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार शाहिद आलम ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान चोरी किया गया है। बदमाश ऑटो में सवार होकर आए और सामान भरकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इस मामले में सेक्टर बीटा दो कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ठेकेदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा。
दो महीने में तीसरी बार चोरी
एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के निर्माणाधीन मकान में दो महीने में तीसरी बार चोरी हुई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। परिजनों में लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर नाराजगी है। परिजनों का आरोप है कि इस तरह की घटनाओं से आम लोगों में भय व्याप्त है।


