तिलपता-मकौड़ा के बीच बन रहे फ्लाईओवर का काम पूरा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । वाहनों की आवाजाही 15 जून से शुरू हो जाएगी, नोएडा, ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट की

तिलपता-मकौड़ा के बीच बन रहे फ्लाईओवर का काम पूरा

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । शहर की 130 मीटर चौड़ी सड़क पर तिलपता और मकौड़ा गांव के बीच बन रहे फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही 15 जून से शुरू हो जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्रा​धिकरण और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन के बीच इसे शुरू करने पर सहमति बन गई है। इसके शुरू होने के बाद नोएडा, ग्रेनो वेस्ट से ग्रेटर नोएडा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान हो जाएगा। लोगों को शहर के जाम से मुक्ति मिलेगी। जानकारी के मुताबिक करीब छह साल से इस फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है। इसके शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट से ग्रेटर नोएडा ईस्ट के बीच 130 मीटर रोड पर वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।

वहीं अंडरपास पर जलजमाव की समस्या को समाप्त करने का काम भी शुरू हो सकेगा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 2020 में फ्लाइओवर का निर्माण शुरू किया था, लेकिन तय समय में निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण करीब आठ डेडलाइन बीत गई। सड़क पर वाहनों के दबाव को देखते हुए पिछले साल दीवली के नजदीक फ्लाईओवर की एक लेन को वाहनों के लिए खोलने की योजना थी, लेकिन यह भी टल गई। अब 15 जून से फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ईस्ट के बीच वाहनों की आवाजाही निर्बाध हो जाएगी। साथ ही, इसके जरिए सिरसा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे तक पर पहुंचने का रास्ता भी सुगम हो जाएगा। अभी जिस जगह फ्लाईओवर का निर्माण हुआ है, वहां अंडरपास में बारिश के दौरान जलजमाव से वाहन फंस जाते हैं। इससे जाम की गंभीर स्थिति बन जाती है। फ्लाईओवर शुरू होने से अंडरपास पर भी वाहनों का दबाव कम होगा।---रोशनी और पेंटिंग का काम जल्द शुरू होगाफ्लाईओवर को शुरू करने के लिए अब जल्द ही यहां लाइट लगाने व पेंटिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। अंडरपास में खराब हो चुकी सड़क और जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम की मु​श्किल को देखते एप्रोच रोड के लिए काम शुरू कर दिया गया है। कुछ हिस्से में रिसर्फेसिंग बाकी है। इसे प्राथमिकता पर पूरा कराया जा रहा है। इसके बाद तिलपता गोलचक्कर से आने वाले वाहनों को अंडरपास से गुजरने के बजाय फ्लाईओवर से ग्रेनो आने में आसानी होगी।---कोट---डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 15 जून से फ्लाईओवर को वाहनों के लिए खोल देगा। इसके बाद अंडरपास में जमजमाव की समस्या का भी समाधान किया जाएगा। अंडरपास में रोशनी और पेंटिंग आदि भी कराई जाएगी।-सुमित यादव, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।