ग्रेटर नोएडा के किसानों का धरना विधानसभा में गूंजा

ग्रेटर नोएडा के किसानों का धरना विधानसभा में गूंजा

संक्षेप:

-सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किसानों की बात पुरजोर तरीके से सदन में उठाई

Aug 11, 2023 07:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय किसान सभा की अगुवाई में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों का मुद्दा विधानसभा में गूंजा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किसानों की बात पुरजोर तरीके से सदन में उठाई और कहा कि वार्ता में आश्वासन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसके लिए किसानों ने उनका आभार जताया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर किसानों का धरना शुक्रवार को 86वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह और संचालन अमित यादव ने किया। धरने में किसान सभा के जिला प्रवक्ता डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि शनिवार को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक होनी है। कुछ मुद्दों को बोर्ड बैठक में ले जाकर किसानों की समस्याएं हल करने का भरोसा दिया गया है। किसान सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल नागर ने कहा कि किसान परिवार जनवरी से ही अपनी समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के समुख डटे हैं। प्राधिकरण में बैठे हुए अधिकारी किसानों के मसलों पर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर वीर सिंह नागर, जगबीर नंबरदार, प्रेमवती, नरेंद्र भाटी, अमित यादव, सतीश यादव, रंगलाल भाटी, निरंकार प्रधान, भीम पहलवान, अजीत सिंह, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।