एलिवेटेड रोड की डीपीआर नए सिरे से बनेगी
नोएडा, विक्रम शर्मा। महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ते को जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ते को जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर दोबारा बनाई जाएगी। पुस्ते पर बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। इसको देखते हुए नए सिरे से योजना तैयार की जाएगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस एलिवेटेड रोड की लंबाई 1.2 मीटर से 1.6 किलोमीटर के बीच में रहने का अनुमान है। आईआईटी रुड़की की तरफ से संरचना पर बनाई गई पहली रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण प्राधिकरण में हुआ। इसके अलावा टीम ने मौके पर निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण में सेक्टर-94 में बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजरने की बात सामने आई।
इसके अलावा कुछ और बिंदुओं पर भी बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में प्राधिकरण ने रिपोर्ट दोबारा तैयार करने को कहा है।प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नई रिपोर्ट शनिवार शाम तक आ जाएगी। एलिवेटेड रोड, जहां पर प्रस्तावित है, वहां पर बिजली की लाइन की ऊंचाई और बढ़वाई जाएगी। दूसरे विकल्प भी देखे जाएंगे। सभी निर्णय होने के बाद नए सिरे से डीपीआर बनेगी। अधिकारियों ने बताया कि नई एलिवेटेड रोड नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के ऊपर ही सेक्टर-38 के सामने चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़कर सेक्टर-94 गोल चक्कर तक बनाने की योजना है। इससे दिल्ली और सेक्टर-15 की ओर से जाने वाले वाहन बिना एक्सप्रेसवे पर उतरे सीधे सेक्टर-94 पहुंच सकेंगे। इसके बाद सेक्टर-94 से ग्रेनो तक नोएडा-ग्रेनो के बीच एलिवेटेड एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है जिससे ग्रेटर नोएडा तक सफर आसान हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


