थैलेसीमिया के प्रति जागरूक किया
ग्रेटर नोएडा में निम्म्स द्वारा थैलेसीमिया पर थालकेयर समिट आयोजित किया गया। सम्मेलन में 130 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया की पहचान, इलाज और जागरूकता बढ़ाना था। इसमें विशेषज्ञ सत्र, पैनल चर्चा और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

ग्रेटर नोएडा। निम्स ने थैलेसीमिया पर थालकेयर समिट का मंगलवार को आयोजन किया। कार्यक्रम का विषय थैलेसीमिया पहचान और इलाज में चुनौतियां रहा। सम्मेलन में देशभर से 130 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना, बीमारी की सही पहचान और इलाज के नए तरीकों पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में पांच विशेषज्ञ सत्र और दो पैनल चर्चा आयोजित की गईं, जिनमें थैलेसीमिया की जांच, इलाज और देखभाल से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा हुई। जागरुकता बढ़ाने के लिए क्विज, रील मेकिंग, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


