
ग्रेनो वेस्ट में ठक-ठक गिरोह ने कार से बैग चोरी किया
ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर ठक-ठक गिरोह ने हाथ साफ किया है। विनय कुमार अवस्थी की कार से दो युवकों ने बैग चुरा लिया, जिसमें मोबाइल, नगदी और कार्ड थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
ग्रेटर नोएडा संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में एक बार फिर ठक-ठक गिरोह ने दस्तक दी है। गिरोह के दो सदस्यों ने एक कार से बैग चोरी कर लिया। बैग में मोबाइल नगदी, कार्ड आदि सामान रखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक सोसाइटी में रहने वाले विनय कुमार अवस्थी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह चार दिसंबर को नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ आ रहे थे। जैसे वह बिसरख कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तो दो युवक अचानक उनकी कार के पास आ गए।
एक युवक ने उनकी खिड़की की शीशा खटखटाया। उन्होंने ऐसा दिखावा किया जैसे उनकी कार में टक्कर लग गई है। इस बीच दूसरे युवक ने कार में रखे उनके दो मोबाइल और पर्स पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने बताया कि पर्स में करीब ढाई हजार रुपये, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़ित ने इसकी घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार का घटना को खुलासा किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




