ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाइस होली दस हजार कम यात्रियों ने रोडवेज बसों में किया सफर

इस होली दस हजार कम यात्रियों ने रोडवेज बसों में किया सफर

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। होली से पहले दो दिन रोडवेज बसों में बीते साल की

इस होली दस हजार कम यात्रियों ने रोडवेज बसों में किया सफर
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाTue, 30 Mar 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता।

होली से पहले दो दिन रोडवेज बसों में बीते साल की तुलना में करीब दस हजार कम यात्रियों ने सफर किया है। नोएडा डिपो के अधिकारियों का कहना है कि इसकी एक वजह कोरोना को लेकर सार्वजनिक वाहनों से यात्रियों की दूरी हो सकती है। साथ ही लोग सफर करना कम पसंद कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण राजस्व की प्राप्ति भी कम रही है।

नोएडा डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक होली से पहले बड़ी संख्या में यात्री रोडवेज बसों में सफर करते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। 27 और 28 मार्च को 52052 यात्रियों ने रोडवेज बसों में यात्रा की है। इसमें 27 मार्च को 25008 और 28 मार्च को यात्रियों की संख्या 27044 रही है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में दस मार्च को होली थी। आठ और नौ मार्च तो बसों में 62 हजार 863 यात्रियों ने सफर किया था। इसमें आठ मार्च को 30 हजार 343 और नौ मार्च को 32 हजार 520 यात्री रिकार्ड किए गए थे।

डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाकिम सिंह ने कहा कि 27 और 28 मार्च को दोपहर में थोड़ी भीड़ थी लेकिन शाम होते-होते यात्रियों की संख्या घट गई थी। बसें खाली निकल रही थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि मंगलवार को लौटने वाले यात्री भी काफी कम रहे हैं। संभावना है कि बुधवार और गुरुवार को लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और फेरे बढ़ाए जाएंगे। होली स्पेशल बसों सुविधा तीन अप्रैल तक यात्रियों को मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें