Noida News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता
Noida News: दादरी के रामपुर फतेहपुर गांव से 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। किशोर के गायब होने के बाद से परिवार ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस अब किशोर की तलाश में जुटी है।

Noida News: दादरी, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव से एक किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने दादरी कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव के रहने वाले जगदीश चंद्र ने पुलिस को बताया 11 जुलाई को शाम करीब 7:30 बजे उनका 14 वर्षीय बेटा घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने उसे इधर-उधर काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने परेशान होकर पुलिस से गुहार लगाई है।
पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में एक इनफ्लुएंसर ने भी सोशल मीडिया पर लोगों से किशोर के बारे में जानकारी होने पर परिजनों से संपर्क करने की अपील की है, जिससे कि बच्चा सकुशल परिजनों तक पहुंच सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


