परीक्षा में फेल होने पर भाई ने डांटा तो किशोरी ने छोड़ा घर

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में एक किशोरी अपने भाई द्वारा कक्षा में दो बार फेल होने के बाद डांटने से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। भाई ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी का मोबाइल का उपयोग अधिक है और उसकी पढ़ाई में रुचि नहीं है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

परीक्षा में फेल होने पर भाई ने डांटा तो किशोरी ने छोड़ा घर

नोएडा, गौरव भारद्वाज। एक ही कक्षा में दूसरी बार फेल होने के बाद भाई ने अपनी नाबालिग बहन को डांट दिया। इस बात से नाराज होकर किशोरी घर छोड़कर चली गई। किशोरी के भाई ने इस बारे में फेज-1 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सेक्टर-5 स्थित हरौला गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला नवादा के रहने वाले हैं। यहां किराये पर रहते हैं। चार मई की सुबह पांच बजे उनकी 17 वर्षीय बहन बिना बताए कहीं चली गई। उसे संभावित स्थानों पर खोजा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन का पढ़ाई में मन नहीं लगता।

वह अक्सर मोबाइल का इस्तेमाल करती रहती है। वह एक ही कक्षा में दो बार फेल हो गई थी। इसको लेकर उन्होंने तीन मई को बहन को डांट दिया था। संभावना है कि इसी बात से बहन नाराज हो गई और घर छोड़कर चली गई। पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की दो टीमें किशोरी की तलाश कर रही हैं।गौरव भारद्वाज

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।