
युवक ने किशोरी को अगवा कर रचाई शादी
नोएडा के सेक्टर-11 स्थित झुंडपुरा गांव से एक किशोरी का चार दिन पहले अपहरण किया गया। अपहरणकर्ता ने किशोरी के परिजनों को फोन कर शादी करने की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
-परिजन को फोन कर युवक ने शादी करने की दी सूचना नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-11 स्थित झुंडपुरा गांव से किशोरी का चार दिन पहले एक युवक ने अपहरण कर लिया। युवक ने किशोरी के परिजनों को फोन पर शादी करने की जानकारी दी। साथ ही पुलिस में शिकायत ने करने के लिए धमकी दी। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह एक घर में किराए पर रहते हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी 10 दिसंबर की सुबह नौ बजे सेक्टर-11 स्थित एक कंपनी में काम करने के लिए गई थी।
इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। उसकी तलाश रिश्तेदार और परिचितों के यहां की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह मनीष नामक युवक ने किशोरी की बहन के मोबाइल पर कॉल की। उसने अपना नाम बताया। साथ ही दावा किया कि उसने किशोरी से शादी कर ली है। उसे ढूंढने की कोशिश न करें। पुलिस में शिकायत भी न करें। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। उसके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। पुलिस का कहना है कि किशोरी को खोजने के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




