देवर के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
रबूपुरा में एक शिक्षिका ने अपने देवर जोगिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि जोगिंदर उसे फोन और मैसेज के माध्यम से गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रबूपुरा। क्षेत्र के इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने अपने देवर पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। फरीदाबाद के सेक्टर-80 निवासी महिला सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर दी कि वह नगला हुकुम सिंह गांव स्थित इंटर कॉलेज में अध्यापिका है। उसका देवर जोगिंदर सिंह फोन कॉल और मैसेज के जरिए आए दिन गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देता । आरोपी का फोन नंबर ब्लॉक करने के बावजूद वह दूसरे नंबर से कॉल करता है। पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुनील कुमार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


