हादसे में घायल शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत
दनकौर, संवाददाता। जनगणना ड्यूटी से लौट रही दुर्घटना की शिकार शिक्षिका की अस्पताल में

दनकौर, संवाददाता। जनगणना ड्यूटी से लौट रही दुर्घटना की शिकार शिक्षिका की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। वही पारिवारिक जनों में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी संगीता रानी दनकौर कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थीं। उनकी ड्यूटी इन दिनों जनगणना कार्य में लगी हुई थी। परिजनों ने बताया कि 27 मई को वह क्षेत्र की सुपरटेक अपकंट्री सोसायटी में जनगणना का कार्य पूरा करने के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे
में संगीता रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई प्रवीण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है।दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


