होमवर्क न करने पर पहली कक्षा की छात्रा को पीटा
ग्रेटर नोएडा में एक शिक्षक ऋषभ पाल पर एक छात्रा को होमवर्क नहीं करने पर पीटने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट में एक शिक्षक पर छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पुराना हैबतपुर गांव में पवन कुमार परिवार के साथ रहते हैं। पवन कुमार ने पुलिस को बताया उनकी छह वर्षीय बेटी एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। वहीं छात्रा पड़ोस में शिक्षक ऋषभ पाल पर ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। आरोप है कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने दस अप्रैल को होमवर्क नहीं करने पर छात्रा को बुरी तरह पीटा।
पवन कुमार ने पुलिस को बताया जब वह छात्रा से मारपीट के मामले में शिक्षक से कारण पूछने गए तो उनके साथ भी गाली गलौज और धमकी दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी शिक्षक ऋषभ पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


