किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर गांव के किशन कुमार पाल के बेटे अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी नानी के घर अलीगढ़ गया था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जेवर के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया।

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव के रहने वाले एक किशोर की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन अलीगढ़ में नानी के घर अचानक तबीयत बिगड़ने पर किशोर को जेवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दयानतपुर गांव निवासी किशन कुमार पाल का बेटा अर्जुन रविवार को अपनी नानी के घर अलीगढ़ गया था। मंगलवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जेवर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिवार के लोगों से पूछताछ की।
परिवार के लोगों ने लिखित रूप से प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। पुलिस ने इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


