Hindi NewsNcr NewsNoida NewsSuspicious Death of Gardener at Private School in Greater Noida Sparks Investigation
स्कूल में माली का शव फंदे से लटका मिला

स्कूल में माली का शव फंदे से लटका मिला

संक्षेप: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार की दोपहर माली ने

Tue, 4 Nov 2025 09:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक निजी स्कूल में रहने वाले माली का शव मंगलवार की दोपहर फंदा से लटका मिला। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस के मुताबिक 56 वर्षीय राकेश ग्रेनो वेस्ट स्थित एक निजी स्कूल में माली का काम करते थे। राकेश परिवार के साथ स्कूल परिसर में ही रहते थे। मंगलवार की दोपहर स्कूल की छत पर जाकर राकेश ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की, लेकिन आत्महत्या का कारण पता नहीं चला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। उधर, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही। इस मामले में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया शुरुआत में सुसाइड की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो महीने पहले साले की मौत हुई थी परिजनों ने पुलिस को बताया की दो महीने पहले राकेश के साले की इसी स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह भी स्कूल में काम करता था। परिजनों ने उस मामले में भी हत्या का संदेह जताया था, लेकिन पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई थी। पुलिस का कहना है कि दो महीने पहले हुई मौत के मामले में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस द्वारा उसकी भी जांच की जाएगी।