कंपनी से निकालने पर सुपरवाईजर में मैनेजर की कार में तोड़फोड़ की
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडादादरी के नई बस्ती गांव में एक कंपनी के सुपरवाईजर ने अपने मैनेजर की कार में तोड़फोड़ की। मैनेजर ने लापरवाही के कारण सुपरवाईजर को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी और कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती गांव के समीप एक कंपनी के सुपरवाईजर ने मैनेजर की कार में तोड़फोड़ की। मैनेजर ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापरवाही करने पर सुपरवाईजर त्रिजेंद्र सिंह से अभद्रता करने के मामले में प्रबंधक ने विकास सिंह को निष्कासित कर दिया था। इसके बाद विकास ने सुरवाईजर को जान से मारने की धमकी दी और उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


