छात्रा ने जान दी, परिचित पर प्रताड़ने का आरोप

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जैतपुर गांव में किराये के मकान में रहनी वाली छात्रा ने खुदकुशी

छात्रा ने जान दी, परिचित पर प्रताड़ने का आरोप

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जैतपुर गांव में किराये के मकान में रहनी वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। पिता ने परिचित युवक पर छात्रा का मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरुप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी रमेश ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी मनीषा नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर रही थी। वह छह माह पहले दिल्ली घूमने आए थे। ट्रेन में उनकी मुलाकात सीतामढ़ी के ही चंदन से हुई, जो उनके पड़ोस के गांव का रहने वाला है।

इसके बाद वह अपनी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चंदन के कमरे पर जैतपुर गांव आ गए। दो दिन घूमने के बाद चंदन ने रमेश से उनका और उनकी बेटी का नंबर ले लिया। चंदन के कहने पर ही परिजनों ने मनीषा दाखिला करवाया था। आरोप है कि चंदन ने जैतपुर गांव में मनीषा को किराये पर कमरा दिला दिया। मनीषा अक्सर अपने गांव के एक युवक राजकुमार से बात करती थी। इसकी जानकारी मनीषा के परिवार को थी। इंस्टाग्राम पर चंदन ने दोनों की तस्वीरें देखीं तो उसने 21 अप्रैल को मनीषा के साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही उसने राजकुमार से बातचीत न करने की बात कही। 25 अप्रैल को मनीषा राजकुमार से फोन पर बात कर रही थी, तभी चंदन वहां पहुंच गया। उसने मनीषा के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान मनीषा से आरोपी ने फोन छीन लिया। साथ ही, उसकी और राजकुमार की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने की धमकी दी। आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर मनीषा ने आत्महत्या कर ली। रमेश के मुताबिक उन्होंने चंदन से राजकुमार और उसकी बेटी के बीच में आने से मना किया था। इसके बावजूद वह उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।