स्कूल में छात्रा के साथ अभद्रता
दादरी के धूम मानिकपुर स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा पर फब्तियां कसने का मामला सामने आया है। छात्रा ने अध्यापक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, परिजनों ने प्रधानाचार्य और अन्य छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दादरी, संवाददाता। धूम मानिकपुर के स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पर फब्तियां कसने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला सामने में आया। परिजनों ने प्रधानाचार्य समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । धूम मानिकपुर गांव के स्कूल में एक लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा है। छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। छात्रा ट्रैक पर दौड़ने का अभ्यास कर रही थी। इसी दौरान कक्षा में पढ़ने वाले कुछ छात्रों ने छात्रा से अभद्रता की। इसके बाद छात्रा ने कक्षा अध्यापक से शिकायत की। अध्यापक ने छात्रों को धमकाया, मगर छात्रों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया।
आरोप है कि छात्र आए दिन उसे परेशान करते रहे। छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन कॉलेज के प्रधानाचार्य से मिले और छात्रों पर कार्रवाई की मांग की, मगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे छात्रों की हरकतें नहीं रुकीं। अब छात्रा के पिता ने बादलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


