24 फैक्टरियों के 203 ठेकेदारों पर 1.16 करोड़ जुर्माना लगा
ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। हिंसक आंदोलन में ठेकेदारों की भूमिका सदिग्ध मिली -लाइसेंस निरस्त करने के साथ ब्लैकलिस्ट

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। वेतन वृद्धि को लेकर हिंसक प्रदर्शन करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। श्रम विभाग ने जिले की 24 फैक्टरियों के 203 ठेकेदारों पर 1.16 करोड़ जुर्माना लगाया है। साथ ही, उनका लाइसेंस निरस्त करने के साथ ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। जिला प्रशासन के एअधिकारी ने बताया कि जिन ठेकेदारों के श्रमिकों ने आंदोलन में तोड़फोड़ की, उनकी भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने श्रम कानूनों का उल्लंघन किया। साथ ही, श्रमिकों को उनके हितों से वंचित रखा। श्रम विभाग ने श्रमिकों के भुगतान के लिए इन 203 ठेकेदारों को 1,16,05,067 रुपये जुर्माना के नोटिस भेजे हैं।
जुर्माना के साथ-साथ उनके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण और ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आंदोलन में हिंसा बढ़ाने के लिए कुछ अन्य ठेकेदारों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। पुलिस और प्रशासन की टीम उन्हें भी चिह्नित करने का काम कर रही हैं। उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी। वहीं, श्रमिकों को समय और नियमानुसार भुगतान न करने तथा जुर्माना अदा न करने पर ठेकेदारों के खिलाफ न्यायालय में वाद भी दायर कराया जाएगा।24 फैक्टरियों के 203 ठेकेदारों की आंदोलन में भूमिका संदिग्ध मिली। उनके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण से लेकर ब्लैकलिस्ट करने तक की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, 1.16 करोड़ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई है।-राकेश द्विवेदी, अपर श्रमायुक्त
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


