कुत्तों से परेशान लोगों का प्राधिकरण पर प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में लावारिस कुत्तों की समस्या बढ़ती जा रही है। महागुन मायवुड्स सोसाइटी के निवासियों ने प्राधिकरण कार्यालय में हंगामा किया। अधिकारियों ने बैठक से इनकार किया, लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की। वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला से अभद्रता का आरोप है। निवासियों ने कुत्तों के टीकाकरण की मांग की।

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट इलाके में लावारिस कुत्तों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को महागुन मायवुड्स सोसाइटी के लोगों ने प्राधिकरण दफ्तर में जमकर हंगामा किया। लावारिस कुत्तों से परेशान लोग बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान बहस होने पर अधिकारियों ने बैठक करने से इनकार कर दिया। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक की और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी पर एक महिला से अभद्रता करने का भी आरोप लगा है। इसका वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। लोगों ने माफी मांगने की बात कही है। बैठक करने पहुंचे लोगों ने बताया कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। घर से बाहर निकलने में डर लगता रहता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है।
सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की स्थिति
सोसाइटी में 16 लावारिस कुत्तें हैं। इनमें से 12 कुत्तों का टीकाकरण कराया जा चुका है। निवासियों ने बाकी कुत्तों को बाहर करने की मांग की है। इस बात का पशु प्रेमियों ने विरोध किया है। इस पर विवाद पैदा हो गया है। रखरखाव की टीम की तरफ से बुधवार को सोसाइटी के निवासियों को बताया गया कि बाकी कुत्तों का गुरुवार को प्राधिकरण की मदद से टीकाकरण करा दिया जाएगा।
प्राधिकरण की टीम का दौरा
गुरुवार को प्राधिकरण की टीम सोसाइटी में पहुंची, लेकिन निवासियों ने टीकाकरण नहीं करने दिया और टीम को वापस भेज दिया। लोगों ने कहा कि पहले प्राधिकरण में बैठक होने दो, उसके बाद इस पर फैसला लेंगे। दोपहर में करीब दो बजे 50 से 60 लोग प्राधिकरण दफ्तर पहुंचे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बाकी कुत्तों को भी शामिल करने और खाना खिलाने के लिए स्थान बनाने की बात कही, इस पर बहस हो गई। आरोप है कि इस पर प्राधिकरण के अधिकारी बैठक से चले गए। गुस्साएं निवासियों ने वहीं पर हंगामा शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
प्राधिकरण दफ्तर में लावारिस कुत्तों को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि कुत्तों के फीडिंग पॉइंट यानी खाना खिलाने के स्थान से जुड़े मुद्दे को रखने पर प्राधिकरण के एक अधिकारी ने महिला के साथ अभद्रता की, जोकि सरासर गलत है। इसका निवासियों ने विरोध करते हुए अधिकारी से माफी मांगने के लिए मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारी का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण था।
समस्या का समाधान
लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर सोसाइटी के लोगों के साथ बैठक हुई। उन्हें आश्वासन दिया गया कि कुत्तों को चिह्नित कर उनका टीकाकरण किया जाएगा। एक महिला जबरन दफ्तर में घुसना चाह रही थी। उसी दौरान एक बैठक में ऑनलाइन शामिल होना था। महिला को बाद में आने के लिए कहा गया। अभद्रता का आरोप गलत है। - संदीप चंद्रा, प्रमुख महाप्रबंधक, ग्रेनो
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


