Hindi NewsNcr NewsNoida NewsStepfather Attempts Murder of Two Children in Greater Noida Rescued by Delivery Boys
सौतेले पिता ने दो मासूम बच्चों को नाले में फेंका, दो डिलीवरी ब्वॉय ने जान बचाई

सौतेले पिता ने दो मासूम बच्चों को नाले में फेंका, दो डिलीवरी ब्वॉय ने जान बचाई

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के शहदरा गांव में सौतेले पिता ने अपने दो बच्चों को मारने की कोशिश की। उसने उन्हें सेक्टर-137 के नाले में फेंक दिया। डिलीवरी ब्वॉय ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी और उनकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला नफरत और पूर्व पारिवारिक संबंधों से जुड़ा हुआ है।

Dec 04, 2025 07:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहदरा गांव में रहने वाले सौतेले पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने की नीयत से उन्हें सेक्टर-137 स्थित पारस टियारा सोसाइटी के समीप बने गहरे नाले में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे दो डिलीवरी ब्वॉय ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी और कड़ाके की ठंड में नाले में उतरकर बच्चों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-142 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से कानपुर नगर के अयोध्यापुर गांव का रहने वाला आशीष शहदरा गांव में अपनी पत्नी और दो सौतेले बच्चों के साथ रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आशीष दोनों बच्चों से नफरत करता था। इसके चलते वह दोनों की हत्या करना चाहता था। इसके लिए उसने साजिश रची और मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे अपनी पत्नी नीलम को बाजार ले गया। घर पर चार साल की बेटी और ढाई साल के बेटे को अकेला छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी आशीष पत्नी को बाजार में छोड़कर तुरंत घर पहुंचा और दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाकर सेक्टर-137 स्थित पारस टियारा सोसाइटी के समीप करीब 10 फीट गहरे नाले में फेंक दिया। इस बीच वहां से गुजर रहे डिलीवरी ब्वॉय सोमवीर और दीनबंधु ने नाले से बच्चों के रोने की आवाज सुनी, तुरंत दोनों ने नाले के पास जाकर देखा तो बच्चे अंदर पड़े थे। दोनों ने नाले में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला और उनकी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय सोमवीर की शिकायत पर आरोपी सौतेले पिता आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी ने भाभी से प्रेम विवाह किया पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी आशीष और नीलम एक ही गांव के रहने वाले हैं। नीलम की शादी पहले आशीष के चचेरे भाई से हुई थी, जिसके बाद आशीष की दोस्ती नीलम से हो गई। जब यह बात नीलम के पति को पता चली तो आशीष, नीलम और दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर नोएडा आ गया। सौतेला पिता होने के कारण आशीष दोनों बच्चों से नफरत करता था। मकान मालिक को गुमशुदी की सूचना दी आरोपी आशीष ने दोनों बच्चों को नाले में फेंकने के बाद घर जाकर अपने मकान मालिक को सूचना दी कि काफी देर से उसके बच्चे लापता हैं। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को फोन किया कि उनके यहां रहने वाले किरायेदार के दो बच्चे गायब हो गए हैं। इसी बीच दोनों बच्चे नाले से बरामद हो चुके थे। पुलिस ने मकान मालिक को मौके पर बुलाया और दोनों बच्चों की पहचान करवाई। इसके बाद तुरंत घटना का खुलासा हो गया।