
बेटे ने हमला कर मां को मौत के घाट उतारा
ग्रेटर नोएडा के दयौरार गांव में एक मां-बेटे के बीच झगड़े के चलते बेटे ने अपनी 55 वर्षीय मां रुक्मणी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पिता ने पुलिस को बताया कि कृष्ण मानसिक रूप से बीमार है। मामले की जांच जारी है।
ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के दयौरार गांव में बुधवार को मां-बेटे के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच बेटे ने डंडे और परात से सिर पर वार कर मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दौयरार गांव में वीरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वीरेंद्र सिंह की 55 वर्षीय पत्नी रुक्मणी का बुधवार को अपने 25 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बीच कृष्ण ने डंडे और परात से रुक्मणी पर हमला कर दिया। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
पड़ोस के लोगों ने महिला को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि महिला के पति के शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार वीरेंद्र ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनका बेटा कृष्ण कुमार काफी समय से मानसिक रूप से बीमार है। उसका कई जगह से इलाज कराया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। पिछले लगभग 10 दिनों से वह घर भी नहीं आ रहा था। मंगलवार की शाम को ही उसे घर लेकर आए थे। बुधवार को रुक्मणी किसी काम से अपने घेर में गई थी। वहीं पर बेटे कृष्ण से कुछ विवाद हो गया। --- पिता की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सुधीर कुमार, एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




