Hindi NewsNcr NewsNoida NewsSolar Panels Installed at Kasturba Gandhi Schools in Greater Noida to Solve Electricity Issues
दादरी और जेवर कस्तूरबा में लगेंगे 20 केवी के सोलर पैनल

दादरी और जेवर कस्तूरबा में लगेंगे 20 केवी के सोलर पैनल

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के दादरी और जेवर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में छात्राओं को अब बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 2.5 करोड़ रुपए की लागत से सीएसआर के माध्यम से 20 केवी के सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे कक्षा, आवास और परिसर में बिजली की सुविधा मिलेगी।

Dec 17, 2025 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दादरी और जेवर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में छात्राओं को बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सीएसआर के माध्यम से विद्यालयों में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं या सोलर पैनल 2.5 करोड़ रुपए की लागत से डी मार्ट द्वारा छात्रों की सुविधाओं के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनय कुमार ने बताया कि दोनों कस्तूरबा विद्यालय में पहले से 5 केवी के सोलर पैनल लगे हुए हैं, लेकिन अधिक भार होने के कारण उसे विद्यालय की पूर्ति नहीं पढ़ पाती थी, जिसको देखते हुए अब सीएसआर के माध्यम से दोनों विद्यालयों में 20 केवी के सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन सोलर पैनल के लगने के बाद सर्दी, गर्मी और बारिश में छात्राओं को बिजली की कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। सोलर पैनल की मदद से विद्यालय की कक्षा कक्ष, आवास व परिसर में लाइट जल सकेंगे। साथ ही, गर्मी में छात्रों के लिए पंखा चलाने की भी सुविधा मिलेगी। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि अब 20 केवी वाट के सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। जिस विद्यालय में बिजली की समस्या उत्पन्न नहीं होगी और छात्राओं को पढ़ने के पढ़ाई के दौरान किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।