परिवार पर अभद्र टिप्पणी की, मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

दादरी के जारचा कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शूजा अब्बास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसने 20 अप्रैल को गंदे पोस्टर वायरल किए और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार पर अभद्र टिप्पणी की, मुकदमा दर्ज

दादरी, मयंक राणा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोशल मीडिया पर एक परिवार के लिए अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित का आरोप है कि आरोपी शूजा अब्बास ने अपनी सोशल मीडिया आईडी से 20 अप्रैल को परिवार के बारे में गंदे और आपत्तिजनक पोस्टर वायरल किए। आरोपी ने पीड़ित के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पीड़ित ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।