कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 रामलीला मैदान में श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने हनुमान जी का चरित्र बताया। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी और 14 अप्रैल को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 रामलीला मैदान में सोमवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। बिरौंड़ा गांव के मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा रामलीला परिसर की परिक्रमा करते हुए ऐच्छर गांव से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने पहले दिन राम भक्त श्री हनुमान के चरित्र का वर्णन किया। श्रीराम कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। आखिरी दिन 14 अप्रैल को श्रीराम राजतिलक, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य यजमान हरवीर मावी, सह मुख्य यजमान शेर सिंह भाटी, धीरज शर्मा, ईश्वर दयाल, स्वामी सुशील महाराज,आनंद भाटी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


