निशानेबाज शिवम ठाकुर ने नेपाल में स्वर्ण जीता
नोएडा | संवाददाता नेपाल पोखरा में तीन से छह अक्तूबर को हुई इंडो नेपाल...
नोएडा | संवाददाता
नेपाल पोखरा में तीन से छह अक्तूबर को हुई इंडो नेपाल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कुलेसरा गांव के रहने वाले निशानेबाज शिवम ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। दस मीटर पिस्टल इवेंट में शिवम ने स्वर्ण पदक जीता है।
बिहार के रहने वाले शिवम ठाकुर ग्रेनो के कुलेसरा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि इंडो नेपाल इंटरनेशनल प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 484 स्कोर करते हुए स्वर्ण जीता है। इस प्रदर्शन की बदौलत वह काउंटी गेम्स की रैंकिंग में वर्ल्ड के टॉप पांच में शामिल हो गए हंै। उन्होंने बताया कि कहना है कि वह दुबई में होने वाले एशियाई गेम्स में भाग लेंगे। इसके बाद जनवरी में वर्ल्ड गेम्स के लिये भी क्वालीफाई कर चुके हैं। जिले के पहले खिलाड़ी है जिन्होंने वर्ल्ड गेम्स में जगह पक्की कर ली है।
पांच बार कर चुके हंै देश का प्रतिनिधित्व : उन्होंने पांच से अधिक बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है। तीन साल के करियर में विभिन्न प्रतियोगिता में 16 स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


