Hindi NewsNcr NewsNoida NewsShocking Incident of Harassment in Greater Noida Man Accused of Assaulting Woman
रास्ते में अकेली खड़ी महिला के साथ छेड़छाड़

रास्ते में अकेली खड़ी महिला के साथ छेड़छाड़

संक्षेप: ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर गांव में एक युवक ने अकेली खड़ी महिला से छेड़छाड़ की। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के समय महिला का पति पेट्रोल लेने गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Wed, 5 Nov 2025 05:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

शर्मनाक ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव के समीप मंगलवार की रात एक युवक ने रास्ते में अकेली खड़ी महिला से छेड़छाड़ की। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फलैदा गांव निवासी युवक मंगलवार की देर शाम अपनी पत्नी को बाइक पर लेकर जेवर के बाजार जा रहा था। वह दयानतपुर गांव के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। वह रास्ते में अपनी पत्नी को बाइक के पास अकेली छोड़कर गांव में पेट्रोल लेने चला गया। दयानतपुर गांव निवासी युवक ने रात के अंधेरे में महिला को अकेली खड़ी देखकर छेड़छाड़ की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद आरोपी जंगल की तरफ भाग गया। कुछ देर बाद युवक पहुंचा तो महिला ने आरोपी की हरकत के बारे में बताया। युवक अपनी पत्नी को लेकर जंगल की तरफ गया। यहां एक खेत में ट्यूबवेल पर कई लोग बैठे थे, जिनमें से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महिला ने पहचान लिया। महिला के पति ने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उसने गाली-गलौज की और धमकी देकर वहां से चला गया। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि एक आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।