Hindi NewsNcr NewsNoida NewsSerious Accident in Dhanakaur Speeding Car Collides with Biker Multiple Injured
तेज रफ्तार कार नाली में गिरी, तीन घायल

तेज रफ्तार कार नाली में गिरी, तीन घायल

संक्षेप:

दनकौर में ननुआ का राजपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार रमेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर नाले में गिर गई। कार में सवार दो लोग भी घायल हुए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Jan 13, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

दनकौर, संवाददाता। ननुआ का राजपुर गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर सीवर के नाले में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों को भी चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली। मूलरूप से बिहार निवासी रमेश दनकौर कस्बे में किराये के मकान पर रहते हैं। वे ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। वह मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर से बाइक कई फीट दूर जाकर गिरी। इस घटना में रमेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। साथ ही, कार भी ऐसा असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर सीवर के नाले में जा गिरी। इस घटना में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना के समय कार की गति काफी ज्यादा थी। इसकी वजह से ही यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।