ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडासुरक्षा : 50 स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद

सुरक्षा : 50 स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता गणतंत्र दिवस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चाक चौबंद हो...

सुरक्षा : 50 स्थानों पर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाMon, 25 Jan 2021 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

गणतंत्र दिवस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चाक चौबंद हो गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस ने 50 स्थानों पर नाके लगा दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस संदिग्धों पर ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जा रही है। पुलिस ने विशेष तौर पर बार्डर क्षेत्रों की चौकसी बढ़ा दी है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के निर्देश पर होटलों, गेस्ट हाउसों, धर्मशालाओं, मॉल और प्रमुख बाजारों में पुलिस निगरानी रखे हुए है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने के बाद शहर में जगह-जगह पुलिस गश्त बढ़ा दी है। पुलिस को अलग अलग शिफ्ट में दिन-रात गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अन्य जिलों से आने वाले वाहनों की गहन चेकिंग कर रही है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिस की तरफ से गणतंत्र दिवस पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

इसके अलावा माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने बॉर्डर सहित कई जगहों पर नाकेबंदी कर दी है। पचास से ज्यादा अस्थाई पुलिस नाके शहर के अंदर लगाए गए हैं। इन नाकों से प्रत्येक वाहन को जांच करने के बाद ही भेजा जा रहा है। दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। डीएनडी और कालिंदी कुंज पर पुलिस के अलावा पीएसी को भी तैनात किया गया है। ताकि कोई संदिग्ध वाहन या व्यक्ति दिल्ली की तरफ न जा सके।

किसानों की गतिविधियों पर भी नजर

दिल्ली में 26 जनवरी को प्रस्तावित किसानों की ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर पुलिस भी अलर्ट है। किसानों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी किसानों से दिल्ली न जाने की अपील कर रही है। साथ ही खुफिया एजेंसियां भी किसान संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाएं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें